मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार तड़के आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर आग की सूचना मिली थी। आग भगत सिंह नगर के राजाराम लेन में स्थित एक रिहायशी इमारत के भूतल और पहली मंजिल तक सीमित थी।

स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से आग पर काबू पाया, लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचने तक तीन लोग झुलस गए। मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

