
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल पाकुड़ चांदपुर चेक पोस्ट पर स्थित ऑटो, टोटो स्टैंड के सभी चालकों, स्टैंड के किरानी एवं यात्रियों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के बाबत बताते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने जागरूक किया। उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, यात्रा करने के दौरान अपने वाहन के बाई तरफ से उतरने एवं चढ़ने, किसी भी परिस्थिति मे मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन परिचालन ना करने,अपने वाहन का वाहन पंजीकरण कराने, ड्राइविंग लाइसेंस बना कर ही वाहन परिचालन करने, निर्धारित डेस कोड का सदैव पालन करें, नाबालिग को किसी भी परिस्थिति मे वाहन परिचालन न करने, ओवर स्पीडिंग एवं ओवर टेक किसी भी स्थिति में ना करने देने की अपील की। डीटीओ ने लोगों से नेक नागरिक बन कर अभियान से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने तथा योजना मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ लेने की भी जानकारी दी। इस दौरान लोगों को पंपलेट भी दिया गया।कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अमरेंद्र चौधरी, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, थाना प्रभारी मुफ्फासिल पाकुड़ गौरव कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मुखिया चांदपुर फुलेंदु सरकार, पंचायत सचिव चांदपुर एवं पुलिस बल उपस्थित रहे l

