सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप स्टेटस के मजेदार और फेक स्क्रीनशॉट का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग अपने मम्मी-पापा के कॉमन लाइनें और बातें शेयर कर रहे हैं। इस वायरल ट्रेंड में अब दिल्ली पुलिस भी शामिल हो गई है। दिल्ली पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंट delhi.police_official पर कुछ मजेदार पोस्ट साझा किए गए हैं, जैसे “कुछ लोग रुल्स सिर्फ पढ़ते हैं, फॉलो नहीं करते”, “कुछ लोग फोन से इतनी मोहब्बत करते हैं कि सड़क पर

ध्यान नहीं देते”, और “कुछ लोग हेलमेट सिर्फ पुलिस के सामने पहनते हैं।” पोस्ट में कैप्शन लिखा है, “हमारी तरफ से ताना नहीं बस सलाह है।” खबर लिखे जाने तक इसे 84 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस की रचनात्मकता की तारीफ की, वहीं कुछ ने हल्के तंज भी कसे। दिल्ली पुलिस का यह कदम सोशल मीडिया पर मजेदार तरीके से जागरूकता फैलाने के रूप में देखा जा रहा है।

