डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको में ड्रग तस्करों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई का किया ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको में ड्रग तस्करों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई का किया ऐलान

अमेरिका ने मेक्सिको में ड्रग तस्करों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू करने की योजना की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको में ड्रग तस्करों का प्रभाव बहुत बढ़ गया है और उनकी गतिविधियों के कारण हर साल अमेरिका में 3 लाख लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने समुद्री मार्गों से आने वाली 97 प्रतिशत ड्रग्स को रोकने में सफलता हासिल कर ली है और अब देश का फोकस जमीनी मार्गों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ड्रग तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए अहम कदम है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *