पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 288/2025 की सुनवाई हुई। यह वाद संतोषी कुनाई बनाम भीम कुनाई के बीच थी। एक बच्चे के माता-पिता वर्षों से अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दोनों पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी आपसी मतभेद को भूलाकर साथ रहने हेतु

राजी हुए। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। मौके पर दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

