झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में शहर के रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में उपस्थित बालिकाओं व आमजन लोगों के बीच नशा से होनेवाले मानसिक स्वास्थ्य समस्या पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय

गांगुली ने विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नशा का लत तंत्रिका संबंधी विकास पर असर करता है जिससे व्यक्ति मानसिक समस्या से ग्रस्त हो जाता है।इस अवसर पर नशे से दूर रहने और आस पास जागरूक करने को लेकर अपील की गई। मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स रानी साहा, सुजाता घोष पिंकी मंडल उपस्थित रहे।

