“उत्तराखंड आज शर्मसार है” – पूर्व सैनिकों ने आयोजित किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन |

“उत्तराखंड आज शर्मसार है” – पूर्व सैनिकों ने आयोजित किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन |

देहरादून की सड़कों पर एक खास मार्च देखने को मिला। पूर्व सैनिकों ने बेटी अंकिता की सुरक्षा और उत्तराखंड में बढ़ती घटनाओं के खिलाफ मौन मार्च निकाला। मार्च का आयोजन गौरव सेनानी पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्धसैनिक एसोसिएशन ने किया। मार्च सुबह करीब 11:30 बजे परेड ग्राउंड से शुरू हुआ। हाथों में बैनर थे, जिन पर लिखा था, “उत्तराखंड आज शर्मसार है, बेटी अंकिता का हम परिवार हैं।” पूर्व सैनिक शांतिपूर्ण ढंग से सड़क पर चलते दिखाई दिए।

मार्च का नेतृत्व एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने किया। उनके साथ मनवर रौथाण और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस मार्च के जरिए पूर्व सैनिकों ने राज्य की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता जताई और समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *