बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड पर बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार बेकाबू थार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने थार में आग लगा दी, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग

ने पहुंचकर हालात को काबू में किया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और फरार चालक की तलाश जारी है।

