
पाकिस्तान में हिंदू स्कूलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल परिसर में संस्कृत के श्लोक और काव्य पाठ करता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चा अपने गुरुओं के सामने आत्मविश्वास के साथ श्लोक सुनाता है, जिसे सुनकर शिक्षक उसकी सराहना करते हैं। वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और लोग इसे सनातन संस्कृति की झलक बता रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।
