वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोहम्मद जाहिद नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 400 जंगली तोते बरामद किए हैं। आरोपी पश्चिम बंगाल से वाराणसी की ओर ट्रेन

से यात्रा कर रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान एक तस्कर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन जंगली पक्षियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
