
यूरोप से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद बर्फीली पहाड़ियों पर लाल-गर्म लावा बहता दिखाई दिया। न्यू ईयर 2026 के पहले दिन माउंट एटना के फटने से सैकड़ों फीट ऊपर तक लावा और राख उछली। बर्फ से ढकी ढलानों पर बहता खौलता लावा एक दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य बना रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल आसपास के इलाकों को कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। माउंट एटना दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है।

