दोषी करार दिए गए अपराधी न्यायालय परिसर से हुए फरा |

दोषी करार दिए गए अपराधी न्यायालय परिसर से हुए फरा |

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत में हत्या के एक मामले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के तुरंत बाद चकमा देकर दो दोषी न्यायालय परिसर से फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान शिवधन मोहाली एवं नरेन मोहली के रूप में हुई है। मामले को लेकर एसपी निधि द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो कैदी न्यायालय परिसर से फरार हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या चूक हुई है या नहीं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि फरार अपराधी नरेन मोहली और शिवधन मोहली के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर भोलानाथ मोहली की हत्या किए जाने का मामला दर्ज है। इस संबंध में मृतक की पत्नी श्रीफूल मोहली ने 12 जनवरी 2019 को अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 04/2019 में नरेन मोहली, शिवधन मोहली सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने जैसे ही सभी आरोपियों को दोषी करार देने का फैसला सुनाया, सजा-याप्ता को न्यायाधीश के कटघरे से बाहर लाया गया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान द्वारा बाहर लाते समय नरेन और शिवधन न्यायालय परिसर से फरार हो गए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *