मिलिए धनबाद के नए नगर आयुक्त से।

मिलिए धनबाद के नए नगर आयुक्त से।

धनबाद धनबाद नगर निगम को नए वर्ष में नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। Ashish Gangwar ने धनबाद के नए नगर आयुक्त के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है । इस अवसर पर newz इंडिया 24 के पंकज सिन्हा ने उन्हें बधाई दी। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड कैडर के 2021 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष गंगवार को धनबाद नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महज 32 वर्ष की आयु में इतने बड़े और महत्वपूर्ण नगर निगम की कमान संभालना प्रशासनिक हलकों में युवा नेतृत्व की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पूर्व वे Chhatarpur (पलामू जिला) में एसडीओ के रूप में कार्यरत रहे, जहां उनकी कार्यशैली, अनुशासन और जन-संवेदनशील निर्णयों की व्यापक सराहना हुई थी। आशीष गंगवार का जन्म 20 सितंबर 1993 को हुआ था और वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 519वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने Indian Institute of Technology Delhi से एम.टेक. की डिग्री हासिल की है और प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व वे शैक्षणिक एवं तकनीकी क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। नगर आयुक्त के रूप में आशीष गंगवार की नियुक्ति से धनबाद शहर में शहरी विकास, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। युवा सोच और आधुनिक प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक जनोन्मुख और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *