पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने माइनिंग क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। इसके तहत पंजाब माइनर मिनरल पॉलिसी में महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई है,

जिससे कच्चे माल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, अवैध खनन व भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, उपभोक्ताओं को राहत देने और प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी ऑनलाइन नीलामी के जरिए राजस्व बढ़ाने और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक अधिकृत खदानों की कमी के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित होती रही, जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिला। नई नीति से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

