Asarfi Hospital Limited ने अपने संगठनात्मक सफ़र में एक नया और गर्वपूर्ण अध्याय जोड़ते हुए Culture Change Initiative का शुभारंभ किया। हॉस्पिटल परिसर में इस पहल को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया और विभिन्न विभागों से चयनित Change Ambassadors का औपचारिक परिचय कराया गया—जो आगे चलकर असर्फी की संस्कृति, मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के वाहक होंगे। हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल नीतियों, प्रक्रियाओं और सिस्टम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका केंद्र दैनिक व्यवहार, आपसी सम्मान, कृतज्ञता, देखभाल और सकारात्मक सोच है। उद्देश्य एक ऐसा कार्यस्थल बनाना है जहाँ कर्मचारी आपस में गहरे जुड़ाव के साथ काम करें और मरीजों व उनके परिजनों को एक warm, respectful और भरोसेमंद अनुभव मिले। इस अवसर पर हॉस्पिटल समूह के CEO Harendra Singh ने भावुक शब्दों में

कहा— “आज अस्पताल केवल इलाज की जगह नहीं रहा; यह एक भावनात्मक स्पेस भी है। मरीज और उनके परिवार यहाँ उम्मीद, भरोसा और सुरक्षा लेकर आते हैं। इसी सोच के साथ असर्फी अपनी संस्कृति को और सशक्त बना रहा है—जहाँ काम के साथ मानवीय मूल्यों को भी समान महत्व मिलेगा।” उन्होंने बताया कि हर विभाग से चुने गए Change Ambassadors इस परिवर्तन के flag bearers होंगे। अपने दैनिक आचरण और कार्यशैली के माध्यम से वे सकारात्मक संस्कृति को आगे बढ़ाएँगे और पूरे संगठन के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। आज के दौर में निजी अस्पतालों के प्रति लोगों में जो एक नकारात्मक विचार भरते जा रहे हैं उसे खत्म करना ही असर्फी हॉस्पिटल की एक मात्र मकसद है।

