प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान आस्था, विकास और कूटनीति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दौरे की शुरुआत 10 जनवरी की शाम सोमनाथ मंदिर से होगी, जहां वे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और मंदिर के इतिहास व चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 11 जनवरी की सुबह प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे।

इसके बाद वे शौर्य यात्रा में शामिल होंगे और सोमनाथ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक विरासत और शौर्य गाथा पर अपने विचार साझा करेंगे।

