लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को घने कोहरे और खराब मौसम के चलते उड़ान संचालन प्रभावित रहा। दम्माम, मुंबई, अबू धाबी, कोलकाता से आने वाली कई उड़ानें निर्धारित समय से घंटों की देरी से लखनऊ पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, लखनऊ से रवाना होने वाली दम्माम और रियाद की उड़ानें भी देरी से उड़ान भर सकीं। खराब दृश्यता के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों की

आवाजाही धीमी रही। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिखा। गोरखधाम एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

