कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, यह भर्ती रूटीन चेक-अप के लिए है, लेकिन उन्हें पुरानी खांसी की समस्या है। हॉस्पिटल ने बताया कि सोनिया गांधी को चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने खुद भी बताया कि उनकी हालत ठीक है। दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के कारण वह नियमित रूप से चेक-अप के लिए हॉस्पिटल आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल लाया गया। चिकित्सकीय देखरेख में उनका उपचार जारी है।

