उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को अनोखी घटना देखने को मिली। एक बाइक सवार युवक अपने बैग में चांदी के टुकड़े लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक बैग का निचला हिस्सा फट गया और चांदी सड़क पर बिखर गई। राहगीर अपनी गाड़ियों को रोककर सड़क पर बिखरी चांदी बीनने लगे। इस वजह से करीब 30 मिनट तक 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। युवक को जब तक इसका पता चला, लोग चांदी

लेकर भाग चुके थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
