लोहरदगा में थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार से इरफान अंसारी की भावुक मुलाकात |

लोहरदगा में थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार से इरफान अंसारी की भावुक मुलाकात |

मंत्री इरफान अंसारी ने पॉवरगंज निवासी 18 वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित युग कुमार से मुलाकात की। युग ने कहा, “सर, आप मेरे लिए पिता समान हैं। आपके स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद हमें नई उम्मीद मिली।”

अंसारी ने भरोसा दिलाया कि इलाज में पैसे की कोई बाधा नहीं आएगी और जरूरत पड़ने पर CMC वेल्लोर में भी पूर्ण इलाज की व्यवस्था की जाएगी। झारखंड सरकार थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए बड़े कदम उठा रही है, जैसे रांची सदर अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, जिलों में ब्लड सेपरेशन यूनिट और ₹15 लाख तक इलाज की सुविधा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *