YEIDA के तहत ‘न्यू आगरा’ शहर योजना को अंतिम मंजूरी की राह |

YEIDA के तहत ‘न्यू आगरा’ शहर योजना को अंतिम मंजूरी की राह |

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) आगरा में चंडीगढ़ जैसी सुनियोजित ‘न्यू आगरा’ शहर विकसित करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) ने ड्राफ्ट मास्टर प्लान समीक्षा के बाद सुझाव YEIDA को भेजे हैं।

जल्द ही SPA, मास्टर प्लान कंपनी और आगरा प्रशासन की बैठक में इन सुझावों पर चर्चा कर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। योजना के तहत 58 गांवों की 12,200 हेक्टेयर भूमि पर 14.6 लाख लोगों के लिए शहरी सुविधाएं, पर्यटन, उद्योग और 8.5 लाख रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *