वॉकथॉन: जिला जज ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

वॉकथॉन: जिला जज ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में नशामुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन विषय पर जागरूकता रैली व्यवहार न्यायालय से अम्बेडकर चौक तक गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे ने बताया कि आमजन में नशामुक्ति का अभियान चलाए और नशा से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएं।अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि नशे को यदि लोग अपने जिंदगी से अलग कर पाए तो अपने जिंदगी को सुखी और सम्पन्न बना पाएंगे। सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि ये अभियान आज 5 जनवरी से 12 जनवरी तक लगातार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक समेत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *