शिवमहापुराण कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा |

शिवमहापुराण कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा |

पाकुड़ बिजली कालोनी प्रांगण में आयोजित होने वाले शिवमहापुराण कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ आज कलशयात्रा के द्वारा शुरू हो गया। यह कथा आज से शुरू होकर आगामी नौ दिनों तक चलेगी । इस महाशिवपुराण कथा अमृत वर्षा में कथावाचक के रूप में काशी के आचार्य धीरज जी पधार रहे हैं।

कलशयात्रा में पूरे शहर की विवाहित महिला एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। उक्त कलशयात्रा बिजली कालोनी प्रांगण से निकल कर कालीभषाण तक गया एवं पुनः यज्ञस्थल तक पहुंचा।‌ नौ दिवसीय इस कथा का आयोजन हनुमानजी महाराज एवं समस्त शिवभक्त समिति के द्वारा किया जा रहा है। इसकी पूर्णाहुति 14 जनवरी को होगी।‌

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *