मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती के अवसर पर पटना के राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में सीएम ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी का

योगदान बिहार के सुशासन और विकास में सदैव याद रखा जाएगा।

