नगर के प्रतीक घोष ने एक यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। बताया गया कि इलामी प्लस टू विद्यालय के शिक्षक शैलेष भगत की मां का डायलिसिस चल रहा है उन्हें O पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी।रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलते ही प्रतीक घोष ने रक्तदान किया। यह रक्तदान सत्य सनातन संस्था के आग्रह पर संस्था के कार्यकर्ता प्रतीक घोष द्वारा किया गया।

रक्तदान के माध्यम से नगर की 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला कपिलमणि देवी को रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उनका जीवन बचाया जा सका। रक्त मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।कपिलमणि देवी के परिजन शैलेन्द्र कुमार ने सत्य सनातन संस्था एवं रक्तदाता प्रतीक घोष के प्रति आभार व्यक्त किया। इस रक्तदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

