
नया साल हो और भगवान का चिंतन,भजन, कीर्तन न हो कैसे हो सकता है। जी नया साल 2026 प्रारंभ हो गई है ऐसे में पूरे कोयलांचल के वातावरण को दादीमय और श्याममय बनाने के लिए के लिए श्री श्याम भक्त मंडल ट्रस्ट ,हीरापुर धनबाद ने क्रमशः 8 और 9 जनवरी को हीरापुर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया है।जिसमें 8 जनवरी दिन गुरुवार को श्री रानी सती दादी जी का मंगल पाठ , अलौकिक श्रृंगार,अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं विशेष अनुष्ठान,होंगे जबकि 9 जनवरी दिन शुक्रवार को श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार, किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सौरभ शर्मा, कोलकाता से और सुश्री केमिता राठौड़ उदयपुर से पधार रहीं हैं जिनके सुरीले और भक्तिमय भजन से पूरा कोयलांचा गुंजित रहेगा। उक्त बाते आज एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को श्याम भक्त मंडल हीरापुर द्वारा बताया गया। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।
