भवानीपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन |

भवानीपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन |

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में भवानीपुर पंचायत भवन में नालसा के जागृति योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने नालसा के जागृति योजना पर कहा कि जागृति योजना का पूरा नाम जस्टिस अवेयरनेस फॉर ग्रासरूट्स इन्फॉर्मेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इनेशिएटिव है जिसे 2025 में शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्गों तक मुफ्त कानूनी सहायता पहुँचाना, कानूनी जागरूकता फैलाना और पंचायत स्तर पर जागरूकता केंद्र स्थापित करके लोगों को उनके कानूनी

अधिकारों के बारे में बताना और न्याय तक उनकी पहुँच सुनिश्चित करना है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता पर जागरूक किया गया एवं लोगों को उनके मौलिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नालसा हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से भी लोग कानूनी मदद और मार्गदर्शन प्राप्त को लेकर जानकारी दी गई।नालसा जागृति योजना न्याय को केवल अदालतों तक सीमित न रखकर उसे आम आदमी के घर तक पहुँचाने का एक जमीनी प्रयास है। मौके पर पंचायत के मुखिया महमोदा खातून पंचायत के प्रतिनिधि पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एजारूल शेख समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *