उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उत्तराखंड से लेकर बिहार तक विरोध शुरू हो गया।

विपक्षी दलों और महिला संगठनों ने बयान को अपमानजनक बताया है। विवाद बढ़ने पर गिरधारी लाल साहू ने सोशल मीडिया के जरिए सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान मजाकिया संदर्भ में था और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। वहीं आरजेडी और बिहार महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

