
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन के दौरान अजय चौटाला ने मंच से शासकों को गद्दी से घसीटने और सड़कों पर दौड़ाकर पीटने जैसी टिप्पणी की, साथ ही बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उदाहरण दिया। बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसे बयान देश में स्वीकार्य नहीं हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

