न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है। ममदानी ने लिखा, “प्रिय उमर, मैं अक्सर तुम्हारे उन शब्दों को याद करता हूं जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी ना होने देने की बात थी। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं।” ममदानी ने इससे पहले भी 2023 में उमर का समर्थन किया था। उमर

खालिद 2020 के दिल्ली दंगों के बाद गिरफ्तार हुए थे। हाल ही में उन्हें बहन की शादी में शामिल होने के लिए 14 दिनों की अंतरिम जमानत मिली थी।

