
गिरिडीह जिले के जमुआ–गिरिडीह मार्ग पर परयाना के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के मधवा निवासी अरबाज अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पचंबा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।

