पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है, लेकिन भारत में नए साल की शुरुआत भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। आधी रात के जश्न के बाद सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, शिरडी, उज्जैन और हरिद्वार में लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। रामलला, बाबा विश्वनाथ, बांके बिहारी और महाकाल के दरबार में भारी भीड़ है। खास बात

यह है कि बड़ी संख्या में GEN Z युवा भी भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। हर किसी की कामना है कि नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन से हो

