राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने एक मारुति सियाज कार से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के अनुसार, 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट यूरिया की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस ने 200 विस्फोटक बैटरियां और 1100 मीटर तार भी बरामद किए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम सुरेंद्र और सुरेंद्र मोची

बताए गए हैं। जांच प्रक्रिया अभी जारी है।

