राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दियों का असर तेज हो गया है। मंगलवार रात से घने कोहरे ने बुधवार सुबह हालात और खराब कर दिए। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर सबसे ज्यादा असर देखा गया। घने कोहरे के कारण बुधवार को कुल 148 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 78 आने वाली और 70 जाने वाली उड़ानें थीं। इसके अलावा 220 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, और दो उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा।

