पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों पर कथित हमलों का मुद्दा उठाया। चौधरी ने कहा कि केवल बांग्ला भाषा बोलने के कारण लोगों को घुसपैठिया मानकर उत्पीड़न किया जा रहा है,

जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए सभी राज्यों को संवेदनशील बनाने का आग्रह किया। चौधरी ने हाल की हिंसक घटनाओं और प्रवासी मजदूरों से जुड़ी शिकायतों का भी जिक्र किया।

