जोधपुर में युवक ने शोरूम के बाहर अपना ई-रिक्शा खुद जलाया

जोधपुर में युवक ने शोरूम के बाहर अपना ई-रिक्शा खुद जलाया

राजस्थान के जोधपुर में बजाज शोरूम के बाहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। युवक मोहन सोलंकी ने अपने ही ई-रिक्शा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी रोती रही, जबकि भाई वीडियो बनाता नजर आया। मोहन का आरोप है कि ई-रिक्शा की बैटरी खराब थी, एवरेज कम हो गया था और बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। वहीं शोरूम संचालक हरीश भंडारी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच में ई-रिक्शा सही पाया गया था और युवक बेवजह बदलने का दबाव बना रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *