इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से 35 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देर रात अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन को तुरंत जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल लिए हैं और लोगों को

पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

