शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) से गायब हुआ नवजात बच्चा सुरक्षित बरामद हो गया। मनियाडीह टुंडी निवासी सालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता देवी ने 25 दिसंबर को अस्पताल में डिलीवरी की थी। शनिवार देर रात बच्चा गायब हो गया था, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया था। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस

ने त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में बच्चे को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने बताया कि बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है और अब वह सुरक्षित है। परिजन अपने बच्चे को गोद में पाकर बेहद खुश हैं।

