असर्फी कैंसर इंस्टिट्यूट के प्रांगण में आयोजित साहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ, झारखंड के दो दिवसीय सम्मेलन में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस सम्मेलन में राज्यभर से आए साहिया सामुदायिक प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा जनजागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर टुंडी विधायक श्री मथुरा महतो और डुमरी विधायक श्री जयराम महतो ने भी भाग लिया।

उन्होंने जनहित, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में सहभागियों ने अनुभव साझा कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर समाधान सुझाए। यह सम्मेलन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज के लिए उपयोगी पहल के रूप में भी देखा गया।
