राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड में स्वागत, CM ने किया जोहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल शाम रांची के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचीं। उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक आदिवासी अंदाज में जोहार कर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता, पारंपरिक शॉल और झारखंड की नक्शे वाली जनजातीय कला से बनी फ्रेम वाली तस्वीर भेंट की गई। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे (28–30 दिसंबर) पर हैं। इस दौरान वे जनजातीय संस्कृति और शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 29 दिसंबर को जमशेदपुर में संथाली भाषा की ‘ओल चिकी’ लिपि के शताब्दी समारोह और एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। 30 दिसंबर को गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि झारखंड की पावन धरती पर राष्ट्रपति महोदया का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। दौरा उनकी संथाल पृष्ठभूमि और आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *