डी ए वी में तीन दिवसीय सी बी पी कार्यक्रम का समापन |

डी ए वी में तीन दिवसीय सी बी पी कार्यक्रम का समापन |

स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के तत्वाधान में डी ए वी झारखंड जोन एच के शिक्षकों के लिए एक तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम जोन के क्लस्टर हेड सह डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती जी के अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 150 शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी उपस्थित हुई। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि ये गर्व की बात है कि आज हमें इन महान बुद्धिजीवियों को संबोधित करने का मौका मुझे मिला है।

उन्होंने आगे बताया कि आज हम सब यहाँ राष्ट्र निर्माण जैसे महान कार्य में लगे हैं। आप वो शिल्पकार हैं जो नई पीढ़ी को गढ़ते हैं। आप सिर्फ़ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन के पाठ भी सिखाते हैं, बेहतर इंसान बनाते हैं।आपकी भूमिका सिर्फ़ कक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि आप बच्चों जीवन में रोशनी लाने वाले मशालची हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया एवं देश के भविष्य निर्माण हेतु शुभकामना दी। डी ए वी पब्लिक स्कूल, चित्रा के प्राचार्य एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर महगामा के प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने एस पी मैडम को सी बी पी में भाग लेने हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बताया कि मैडम के विचारों से सभी शिक्षकों को प्रेरणा मिलती है। रविवार को इस शिविर का समापन समारोह किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *