दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। 27 दिसंबर यानी आज CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विवेक विहार में AQI 424, आनंद विहार में 410, बवाना में 404 और जहांगीरपुरी में 417 दर्ज किया गया। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में

खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। CQM ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 की पाबंदियां हटा दी हैं, लेकिन GRAP 1, 2 और 3 की सख्ती से पालन जारी है। अक्षरधाम इलाके में AQI 410, नोएडा में 376 और गाजियाबाद में 392 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और जरूरी होने पर ही बाहर जाने की सलाह दी है।

