
अमेरिका में भीषण ठंड का असर, 1,800 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द एंकर – अमेरिका में भीषण सर्दियों के तूफान की चेतावनी के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश के बड़े हिस्सों में खराब मौसम को देखते हुए कई प्रमुख एयरलाइंस ने हजारों फ्लाइट्स रद्द या लेट कर दी हैं। यह समय अमेरिका में पीक ट्रैवल सीज़न माना जाता है, क्योंकि सर्दियों की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइंस ने अब तक 1,800 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि हजारों फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से संचालित हो रही हैं। बर्फबारी, तेज हवाओं और बेहद कम तापमान के कारण एयरपोर्ट्स पर परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइंस और प्रशासन ने यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। खराब मौसम के चलते आने वाले दिनों में भी उड़ान सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका जताई जा रही है।

