भारत ने बांग्लादेश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम ढाका में हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि दोषियों

को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार आर्थिक अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ललित मोदी तथा विजय माल्या को भारत वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और मानवाधिकारों के सम्मान का समर्थन करता रहेगा।
