
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव में साइकिल चोरी के विवाद को लेकर दो पक्षो में तनाव उत्पन्न हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थर बाजी हुआ। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला,भभुआ एसडीपीओ और मोहनिया एसडीपीओ के साथ भारी संख्या में फोर्स अहिनौरा गांव पहुंची। जहां मामले की जानकारी लेते हुए माहौल को शांत कराया और इस मामले में दोनों पक्ष से लगभग 14 लोगों को पकड़कर पुलिस मोहनिया थाना लेकर गई है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है वही और लोगों के खिलाफ पुलिस सर्च अभियान चला रही है फिलहाल स्थिति शांतिपूर्वक बताया जा रहा है। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया मोहनिया थाना अंतर्गत अहिनौरा ग्राम में वशिष्ठ राम की साइकिल की चोरी हो गई थी। संदेह के आधार पर मकबूल मियां के बेटे रौशन पर आरोप लगा रहे थे, जिसको लेकर दोनों परिवार में झगड़ा हो गया। जिसमें पत्थर बाजी भी हुई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दोनों पक्ष से 14 लोगो को थाना ले जाया गया है और जिनके नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साइकिल चोरी को लेकर ही तनाव उत्पन्न था अभी माहौल पूरी तरह सामान्य है। यहां पर फोर्स है और अधिकारी भी मौजूद है।

