भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के तत्वावधान में आज सामुदायिक भवन, हाउसिंग कॉलोनी में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस पूरी श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म और देश की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह इतिहास में विरल उदाहरण है। माता गुजरी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के संस्कारों से साहिबजादों में मानवता, साहस और धर्मरक्षा के बीज पड़े, जिन्हें भीषण अत्याचार भी डिगा नहीं सके। उन्होंने कहा कि चारों साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की है, उपस्थित

भाजपा कार्यकर्ताओं से इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने साहबजादो के साहस को अमूल्य धरोहर बताया एवं कहा कि सभी भाजपा के कार्यकर्ता इसे आत्मसात करें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि साहिबजादो का अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है। आज के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिन्हा ने किया।

