बाघमारा क्षेत्र के जोगता में जोगता नागरिक समिति की ओर से एक स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोगता थाना परिसर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सभा स्थल पर संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि टाटा

स्टील कंपनी मजदूरों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की अनियमितता या समस्या उत्पन्न होती है, तो यूनियन के प्रतिनिधि उसे सुलझाने में पूरी तरह सक्षम हैं। अनुपमा सिंह ने मजदूरों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं खुलकर यूनियन के समक्ष रखें, ताकि समय पर समाधान हो सके। सभा के बाद वे केंद्रीय संयुक्त महामंत्री शकील अहमद के आवास भी पहुंचीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

