माननीय राज्यपाल का धनबाद आगमन, पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मान 

माननीय राज्यपाल का धनबाद आगमन, पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मान 

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का धनबाद आगमन पर हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और पुलिस अधीक्षक नगर रित्विक श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल महोदय का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में राज्यपाल को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। यह कार्यक्रम राज्यपाल के आगमन और उनके सम्मान में आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की धनबाद यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा और आयोजन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *