ट्रेन से सफर करना आज से महंगा हो गया है। रेल मंत्रालय ने यात्री ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो गुरुवार से लागू हो गई है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्राओं पर लागू होगी। रेलवे के अनुसार, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने पर साधारण श्रेणी में अब प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी कोचों और सभी एसी क्लास में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यानी 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर किराया सिर्फ 10 रुपये बढ़ेगा। हालांकि, यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने स्पष्ट

किया है कि लोकल ट्रेनों, मासिक सीजन टिकट (MST) और 215 किलोमीटर तक की साधारण श्रेणी की यात्रा के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस किराया संशोधन से रेलवे को चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह इस साल दूसरी बार यात्री किराए में बढ़ोतरी की गई है, इससे पहले जुलाई महीने में भी किराए बढ़ाए गए थे।

