
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

